खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात चलती ट्रेन से एक युवक गिरकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज आर के त्रिपाठी और जीआरपी चौकी इंचार्ज आरपी पांडेय ने बताया कि गोरखपुर की ओर जा रही 5904 चढ़ीगढ़- डिबरुगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का खलीलाबाद में स्टॉपेज नहीं है।
रात करीब पौने नौ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर पर दो से गुजर रही थी। इसी दौरान एक युवक गिरकर घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान श्रवण कुमार पुत्र दीनानाथ, थाना- धनघटा, गांव- गाई बसंपुर के रूप में हुई है। युवक की जेब से कानपुर से खलीलाबाद का टिकट भी मिला है।
इससे संभावना जताई रही है कि ट्रेन न रुकने के कारण स्टेशन पर युवक ने कूदने की कोशिश की। वहीं जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।