बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के सैथवलिया-सुटेहरा गांव के युवक की पुणे में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सोमवार की रात मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
सात माह पहले ही सैथवलिया-सुटेहरा गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत पुत्र स्वर्गीय राम लखन पुणे गए थे। वह धायरी में फर्नीचर बनाने का काम करते थे।
पत्नी दुर्गा ने बताया कि सोमवार की शाम पुणे पुलिस को फोन आया कि रंजीत का शव पुणे में नरेगांव के पास सड़क के किनारे मिला है। पति की मौत की खबर सुनकर पति सदमे आ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। रंजीत का साला पुणे के लिए रवाना हो गया। शव की पुष्टि बगल के महुआरी गांव के धर्मेंद्र ने की।
उसका फोटो व्हाटसऐप पर आई तो पहचान स्पष्ट हो गई। गांव के लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता संग्राम सिंह ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि परिवार बेहद गरीब है। गरीब परिवार को हर संभव मदद करने के साथ प्रशासन से मदद कराने का आश्वासन दिया।