फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और युवती ले उड़े रकम का झोला 

Tue, 28 Mar 2017 12:04 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के नाथनगर चौराहे से सोमवार को बाइक सवार युवक- युवती एक व्यक्ति का 49,000 रुपये रखा झोला लेकर भाग गए। जब तक लोग समझ पाते तब तक वे काफी दूर जा चुुुके थे। खबर पर यूपी 100 और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के पिपरा निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र रामआसरे सिंह सोमवार को एसबीआई नाथनगर से दोपहर में अपने खाते से 49,000 रुपये निकाले और रकम को पॉलिथीन में लपेट कर झोले में    रख लिया। पूर्वांचल बैंक के पास चौधरी मोटर ऑटोपार्ट्स की दुकान पर पहुंचने पर वे दुकान के काउंटर पर रकम का झोला रखकर मोबाइल से बात करने लगे। इसी दौरान पल्सर सवार एक युवक और युवती दुकान के सामने पहुंचे और गाड़ी खड़ी करके  पलक झपकते ही रकम का रखा झोला लेकर मुखलिसपुर की तरफ भाग गए।

 पीड़ित ने बताया कि  युवक और युवती बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। सूचना पाकर मुखलिसपुर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसओ जेएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें