कांटे। पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही पिपरा कला गांव की एक युवती की गोंडा में हुए हादसे में मौत हो गई। जैसे ही युवती के मौत की सूचना घर वालो को हुई ,वैसे ही कोहराम मच गया। सूचना के बाद युवती के परिजन गोंडा के लिए रवाना हो गए।
पिपरा कला निवासी 22 वर्षीय दीक्षा जायसवाल पुत्री पुरुषोत्तम जायसवाल सोमवार को भोर में गांव के ही 19 वर्षीय आनंद की बाइक से उसकी बहन 21 वर्षीय रेनुका के साथ फैजाबाद पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही थी। आनंद बाइक चला रहे थे और दोनों युवतियां पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही लोग गोंडा जनपद के कटरा ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी दीक्षा जायसवाल अचानक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटे आई कान, मुंह के रास्ते खून निकलने लगा। हादसे में बाद भाई आनंद और बहन रेनुका घबडा गई। आनंद ने अपने किसी परिचित के पास फोन करके बुलाया और निजी वाहन से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने घायल दीक्षा को मृत्यु घोषित कर दिया । उसके बाद घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दिया । सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। पीड़ित मां और बहन का रो- रो कर बुरा हाल था । घटना की जानकारी होने के बाद पिता घर से कटरा के लिए रवाना हो गए।