टूंडला। लेन-देन के मामले को लेकर भाजपा नेता के घर में घुसकर मारपीट कर दी गई। भाजपा नेता की जेब से 50 हजार रुपये भी लूट लिए। मामले को लेकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
घटना 15 जून की है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी थानी निवासी महीपाल सिंह भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष हैं। 15 जून को लेन देन को लेकर उनके भाई पवनेश कुमार और ग्याप्रसाद निवासी गढ़ी थानी के बीच कहासुनी हो गई थी। शाम को दोनों के बीच राजीनामा भी हो गया था। पीड़ित भाजपा नेता का आरोप है कि रात करीब 10 बजे होतम सिंह, राकेश निवासी पतरियापुरा थाना फतेहाबाद आगरा अपने साथ 40-45 लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। परिवार के सदस्यों ने छत पर चढ़कर जान बचाई। मारपीट के दौरान भाजपा नेता की जेब से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए।
उन्होंने पीएनबी सुहागनगर फिरोजाबाद से 69 हजार रुपये निकाले थे। लूट करके भाग रहे आरोपियों को ग्रामीणों की मदद से गदलपुरा मोड़ पर पकड़ लिया और थाने ले गए। भाजपा नेता का आरोप है कि एसएसआई प्रमोद कुमार ने मुकदमा लिखने के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये मांगे नहीं देने पर आरोपी को छोड़ दिया। भाजपा नेता ने मामले को लेकर एसएसपी से शिकायत की है।