फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दो लाख के जेवर लेकर भागे उचक्के 

Thu, 16 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
छीनैती - फोटो : ANI
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल स्थित सीएचसी के पास से बाइक सवार उचक्के एक महिला को झांसा देकर दो लाख के गहने लेकर गुरुवार को भाग गए। उचक्कों ने महिला से खुद को सिपाही बता कर सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए फरेब किया और गहने लेकर भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बहबोलिया मोहल्ला निवासी कुसुमदेवी पत्नी कन्हैयालाल मोदनवाल अपने गोरखपुर के रहने वाले एक रिश्तेदार के वहां जाने से लिए घर से रिक्शे से मेंहदावल बस स्टैंड जा रही थी। साथ में उनका 12 वर्षीय बेटा निखिल भी था। मां-बेटे सीएचसी के सामने बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के करीब पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो युवकों ने रिक्शे को रोकवा लिया।
    खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए आई कार्ड दिखाया। बाइक सवार युवकों ने महिला से कहा कि इस समय लूट-पाट की घटनाएं अधिक हो रही हैं। जेवर पहन कर जाना उचित नहीं है, जेवर निकालकर थैले में रख लें।
विज्ञापन

    उचक्कों के झांसे में आकर महिला ने कागज के थैले में चार चूड़ी, तीन अंगूठी एक सोने की चेन रख दिया। इसके बाद उचक्के महिला से जेवरात का थैला छीनकर खलीलबाद की तरफ भाग निकले। घटना से मां-बेटे अवाक रह गए। बाद में सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें