फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति झुलसा 

Wed, 07 Dec 2016 11:15 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
जानकारी के बाद मथुरापुर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के मथुरापुर में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई, जबकि पत्नी को बचाने के प्रयास में पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। सूचना पर बुधवार को पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


हरिश्चंद्र शर्मा (26) अपनी पत्नी सुनीता (22) के साथ मथुरापुर में रहते थे। उनकी शादी जुलाई 2016 में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहनिया गांव में हुई थी। मंगलवार की रात पत्नी सुनीता संदिग्ध हाल में झुलस गई। जबकि पत्नी को बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गए। गांव वालों ने बताया कि हरिश्चंद्र के घर के अंदर से चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोग पहुंचे। इस दौरान पति सुनीता को बचाने का प्रयास कर रहा था। जब तक लोग आग बुझाते सुनीता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। जब कि हरिश्चन्द्र भी लगभग 60 प्रतिशत झुलस चुके थे। 

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर एंबुलेंस पहुंची। जिससे दंपति को  जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेड़िकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। जबकि हरिश्चन्द्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम गई थी। संदिग्ध हालात में झुलसने से उपचार के दौरान विवाहिता सुनीता की मौत हो गई, जबकि पति हरिश्चंद्र का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें