फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत ने बना दिया हैवान

Fri, 13 Apr 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को शराब की लत ने हैवान बना दिया। उसने गांव की ही एक किशोरी को 24 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब मामला उजागर होने के बाद पुलिस के डर से भागा-भागा फिर रहा था। शराब की लत ने उसे अच्छे-बुरे का फर्क भुला दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। हालांकि आरोपी की नाबालिग बहन का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


गांव वालों के मुताबिक पीड़िता का पिता भी शराब का आदती है। नशे के फेर में उसने भी अपने परिवार का ख्याल नहीं रखा। सुबह से शाम तक धुत होकर बीवी-बच्चों को मारना-पीटना उसकी आदत हो गई थी। ऐसे में किशोरी और उसका भाई अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं और उनकी मां अपने मायके या रिश्तेदारों के यहां रहकर किसी तरह गुजर-बसर करती है। बच्चों भी बेहतर परवरिश के लिए तरसते रहे। 

जिस युवक पर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगा है, उसके माता-पिता भी घर पर नहीं रहते। पिता मध्य प्रदेश में मजदूरी करता है और मां भी इलाज के सिलसिले में वहीं है। घर पर आरोपी युवक और उसकी नाबालिग बहन ही रह रहे थे।
विज्ञापन


किशोरी के साथ हुई घटना की इलाके में चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी को हैवानियत का शिकार बनाने वाले युवक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
शुक्रवार को भी पीड़ित किशोरी और उसकी मां थाने पहुंची थीं। किशोरी को महिला कांस्टेबल की निगरानी में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। 

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीया किशोरी को 24 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम हिरासत में ले लिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। किशोरी की मां के मुताबिक उनकी बेटी 18 मार्च की रात करीब आठ बजे शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। बुधवार की शाम गांव में ही एक घर में कैद किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और यहां एक कमरे में रोती-बिलखती किशोरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें