फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी ने टेंपो से पकड़ी कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पीआरवी 682 ने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के पास एक टेंपो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने गोलाबाजार निवासी एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पीआरवी 682 पर तैनात एसआई शिवनाथ पाराशर को सूचना मिली कि एक टेंपो में भोगांव से तस्करी कर लाई जा रही कच्ची शराब बिक्री के लिए लाई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर वह कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, होमगार्ड चरन सिंह और आशीष मिश्रा के साथ टेंपो का पीछा शुरू कर दिया। पीआरवी ने जिला अस्पताल के पास टेंपो को रुकवा लिया। पुलिस को देखते ही टेंपो में सवार लादकर ले जा रहा युवक भागने लगा।

पुलिसकर्मियों भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अंकित कुमार निवासी गोला बाजार बताया। इस दौरान टेंपो से करीब 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि भोगांव से तस्करी कर लाई गई शराब को बिक्री के लिए लाया था। पुलिस ने लिखापढ़ी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें