फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

Thu, 24 May 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्याम रती देवी के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। दुधारा क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुरुवार को छप्पर डलवाते समय दीवार गिर गई। उसमें दबकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  डुमरिया गांव के राजाराम बेलदार ने बताया कि वह अपनी बहू श्यामरती व अन्य परिजनों के साथ दोपहर में नवनिर्मित मकान पर छप्पर डलवा रहे थे कि अचानक पक्की दीवार भरभरा गिर गई।
विज्ञापन


उसमें उनकी बहू श्यामरती (35) पत्नी परशुराम दब गई। जबतक उसे निकाला जाता, उसकी मौत हो गई थी। जबकि रामललित, कमलेश और राम भवन घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

श्यामरती की तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है। उनमें सरिता (22), बबिता (15) एवं कविता (10) हैं। पुत्र प्रेम तीन वर्ष का है। सरिता की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौप दिया। 
विज्ञापन


मासूमों के सिर से छीन गया मां का साया  
बेलहर। ससुर राजाराम ने बताया कि बहू श्यामरती की मौत से घर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटा परशुराम मुंबई में है। उनके बहू के तीन बेटी और एक बेटा है। बेटा प्रेम तीन वर्ष का है। मासूम प्रेम को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि आखिर बच्चे की परवरिश कैसे होगी। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गम में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि बेटे को सूचना दे दी गई है। मालूम होता तो बहू को छप्पर डालने के लिए नहीं बुलाता। इतना कहते ही ससुर राजाराम बेसुध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें