फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश 

Thu, 15 Feb 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की भोर में औद्योगिक क्षेत्र के गोयल चौराहे के पास घेराबंदी कर असलहा तस्कर गैंग के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से काबाईन, छह पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस कर्मी बाल-बाल च गए। पकड़े गए लोग गोरखपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह और स्वाट टीम के पूर्व प्रभारी राजकुमार यादव ने सहयोगियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र के गोयल चौराहे के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन सतर्क पुलिस कर्मियों ने उन्हें धर-दबोचा।

पकड़े गए अपराधियों के पास से 32 बोर की काबाईन, 32 बोर की छह अदद पिस्टल, चार कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दीन बंधु यादव उर्फ तीरथ उर्फ डीके पुत्र ईश्वर निवासी मोहम्मदपुरमाफी थाना चिलुआताल, बिस्मिल्लाह पुत्र तहसील अहमद निवासी जामियानगर रसूलपुर थाना गोरखनाथ, दीनानाथ निषाद पुत्र जयराम निषाद निवासी ठाकुरपुर नंबर दो टोला बोहा थाना गुलरिहा और मोहम्मद दबीर पुत्र स्वर्गीय सद्दीक निवासी चक्करा डोहरिया थाना चिलुआताल गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका असलहा तस्करी का संगठित गिरोह है। उसका सरगना दीनबंधु यादव उर्फ डीके है। गोरखपुर से असलहा लेकर कांशीराम आवास खलीलाबाद के पास बेचने जा रहे थे और पकड़ लिए गए। असलहा खरीदने वाले लोगों का नाम नहीं बता पाए। जांच पड़ताल में पता चला कि यह गैंग आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए अवैध असलहों की खरीद-बिक्री करता है। 

एएसपी ने बताया कि इसके आपराधिक इतिहास के बारे में आस-पास के जिले से संपर्क कर पता किया जा रहा है। पकडे़ गए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएसआई रामभवन यादव, एसआई वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल महेंद्र यादव, देवनरायन, ऋषिवेद तिवारी, विनोद यादव, मुनीर अहमद, सनी यादव, कल्लू सिंह, अनिरुद्ध राय और वीरेंद्र यादव की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें