फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, चालक समेत छह घायल

Sat, 14 Apr 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरैया बाईपास घर में प्रहलाद के घर में अनियंत्रित होकर ट्रक घुसा। इस दौरान देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के सरैया बाईपास पर शनिवार को बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। घर में मौजूद चार लोग घायल हो गए। चालक और खलासी को भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक गोरखपुर की तरफ जा रहा था। सरैया बाईपास के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया। देखते ही देखते ट्रक सड़क के किनारे प्रहलाद निषाद के घर में चला गया। घर में मौजूद प्रहलाद निषाद (65), सपना (12), निशा (13) और पांच वर्षीय दिव्यांश घायल हो गए।

हादसे में ट्रक चालक और खलासी को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल प्रहलाद निषाद का ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ घर हिल गया। वे लोग बरामदे में मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्हें और उनके परिवार के तीन अन्य लोगों को काफी चोटें आई हैं। ट्रक चालक गोरखपुर जनपद के सरदारनगर निवासी दुुर्गेश का कहना था कि खलासी दिनेश के साथ वह बांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहे थे। सरैया के पास बस ने ओवरटेक करते हुए ट्रक को टक्कर मार दी।

अभी वह कुछ समझ पाते कि ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। स्टियरिंग काम नहीं किया और ट्रक सड़क के किनारे घर में घुस गया। घटना के बाद परिवार के लोग सहम गए हैं। लोगों ने कहा कि बड़ी घटना होने से बच गई। कोतवाल बीबी सिंह ने कहा कि अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें