फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो सिपाही व वारंटी घायल

Fri, 25 Nov 2016 11:29 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर मड़पौना पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात हुए हादसे में दो सिपाही और एक वारंटी घायल हो गए। सिपाही वारंटी को पकड़ कर बाइक से थाने ले जा रहे थे और उसी दौरान बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के बाद जुटे लोगों ने  घायलों को पहले सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। इधर बोलेरो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


रोशया बाजार निवासी नुरुलहसन के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। नुरुलहसन को गिरफ्तार करके पौली चौकी पर कार्यरत सिपाही शिवपूजन और जयप्रकाश गौड़ एक बाइक         पर बैठाकर धनघटा थाने ले जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर मडपौना में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान सामने से तेज गति से गुजरे बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों सिपाही और वारंटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 मौके से चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना पंप पर मौजूद लोग पुलिस चौकी पर दिए तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मलौली सीएचसी पहुंचाई। जहां से डॉक्टरों पे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने  बताया कि इस मामले में बोलेरो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें