फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली किन्नर को असली ने पीटा

Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
नकली किन्नर को पीटा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
क्षेत्र के टड़वरियां चौराहे पर शुक्रवार को एक नकली किन्नर को कुछ असली किन्नरों ने पकड़ कर पहले सरेआम पीटा फिर नंगा करके बाल काट कर घुमाया। नकली किन्नर कुछ दुकानदारों से वसूली कर रहा था और उसी दौरान किन्नर वहां पहुंच गए। वाकया देख कर जहां काफी भीड़ जुट गई। खबर पर जब तक पुलिस पहुंचती कि उसके पूर्व ही मौका पाकर नकली किन्नर भाग निकला। 
विज्ञापन

 मेंहदावल नगर पंचायत से सटे टड़वरियां चौराहे पर दुकानदारों से आए दिन नकली किन्नर के जरिए वसूली किए जाने की सूचना असली किन्नरों को मिल रही थी। तभी से नकली किन्नर को पकड़ने की फिराक में असली किन्नर लगे थे। शुक्रवार को असली किन्नरों को टड़वरियां चौराहे पर किन्नर के वेष में एक युवक के जरिए दुकानदारों से वसूली करने की सूचना मिली तो चार किन्नर चार पहिया गाड़ी से मौके पर पहुंच गए। नकली किन्नर को वसूली करते देख भड़के असली किन्नरों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और सरेआम चौराहे पर पिटाई शुरू कर दी।
  इसी बीच किन्नर चौराहे पर स्थित एक नाई की दुकान से कैंची लाकर किन्नर के वेष में रहे युवक का बाल काट दिए और कपड़े फाड़ कर नंगा करके बाजार में उसे घुमाएं। कुछ लोगों ने इस घटना की सूचना मेंहदावल थाने की पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही किन्नरों के पकड़ से छूटा युवक मौके से भाग निकला। यह घटना कस्बे में चर्चा बनी रही। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि एक युवक किन्नर के वेष में दुकानदारों से वसूली कर रहा था, जिसे कुछ असली किन्नरों ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

 मौके पर भीड़ से युवक खुद को बहुरुपिया बता कर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही भाग निकला। इस मामले में वैसे कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें