फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी में डूबने से व्यापारी की मौत

Wed, 30 May 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डूबना
विज्ञापन
रोसया। क्षेत्र के हड़िया माफी गांव निवासी तरबूज का व्यापारी बुधवार की दोपहर घाघरा नदी में डूब गया। थोड़ी देर में उसकी लाश बरामद हुई। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हड़ियामाफी गांव के प्रधान सेराज अहमद ने बताया कि गांव के दशरथ निषाद (48) पुत्र घोल्लर निषाद तरबूज का व्यापार करते थे।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर वह घाघरा नदी के किनारे तरबूज खरीदने जा रहे थे। नदी के पहले छोर पर पानी कम होने के कारण लोग उसमें पैदल आते-जाते थे। दशरथ भी जा रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी की गहराई में चले गए। नदी के पास खड़ा युवक उन्हें डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। लोग दौड़कर आए और पानी में उनकी तलाश करने लगे। थोड़ी देर तलाश के बाद व्यापारी की लाश मिली। एसओ संतोष तिवारी ने इस तरह की किसी भी सूचना से इंकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें