फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ से पकड़े गए तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे

Mon, 02 Apr 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
गिरफ्त में अाए लुटेरे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर चकदही पुलिया के पास रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में तीन अंतर्जनदीय लुटेरे पकड़े गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, लूट के 11500 रुपये, एक किलो 250 ग्राम गांजा और लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने अभी हाल ही में तामेश्वरनाथ चौकी क्षेत्र में एक महिला से 25000 रुपये लूटने की घटना स्वीकार की। पकड़े गए बदमाशों में दो सगे भाई शामिल हैं।
विज्ञापन

 एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वाट और कोतवाली की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी कर बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि पकड़े जाने से पूर्व बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। तलाशी में बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस, एक किलो 250 ग्राम गांजा,11500 रुपये नकदी और बाइक मिली। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान इंद्रासन उर्फ बंदे पुत्र जगतपाल, सुभाष पुत्र स्वर्गीय रामतीरथ और शनि कुमार उर्फ पंजी पुत्र जगतपाल निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि 22 मार्च को पीएनबी नाथनगर से पैसा निकाल कर घर लौट रही गिरधपुर गांव निवासी महिला किशमती देवी को रोक कर तामेश्वरनाथ चौकी क्षेत्र में 25000 रुपये लूटे थे। बरामद 11500 रुपये उसी लूट के ही है।
बैंकों के आसपास घूम कर पहले रेकी करते हैं, फिर मौका देख कर लूट की घटना को अंजाम देते हैं। इलाहाबाद में कुंभ मेले, अयोध्या मेले में भी कमजोर पुरुष व महिलाओं को लूट का शिकार बनाते हैं। खास कर गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों के अलावा बहराइच में भी अपराध को अंजाम देते हैं। दो से पांच की संख्या में बाइक से घर से निकलते हैं और फिर अपराध करने के बाद वापस घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन

यह गैंग मोबाइल प्रयोग नहीं करता हैं। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वैसे बदमाश इंद्रासन पर चोरी लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। जबकि सुभाष व शनि उर्फ पंजी पर लूट, हत्या के प्रयास व एनडीपीएस के तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल स्वॉट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ श्रवण यादव, कांस्टेबल दीपक यादव, देव नरायन यादव, विनोद यादव, शनि यादव, मुनीष गुप्ता, ऋषिवेद तिवारी और मुनीर अहमद का मनोबल बढ़ाया। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें