फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में चोरी

विज्ञापन
यहां हुई चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के संजय सिनेमा हाल स्थित एक किराने की दुकान में रविवार की रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़ कर करीब 25 हजार का सामान और 40 हजार नकदी उठा ले गए। सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

खलीलाबाद के माली टोला निवासी राजेश चौधरी ने बताया कि उनकी किराने की दुकान संजय सिनेमा हाल के पास है। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पर आए तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है। दुकान से कई सामान गायब था। लगभग 25 हजार का सामान चोर उठा ले गए। इसके साथ ही 40 हजार नकदी भी ले गए। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें