सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ के एक मोहल्ले में एक नाबालिग से छेड़खानी पर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया है। मामला रविवार की रात 10 बजे का बताया जा रहा है।
क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ स्थित एक मोहल्ले में एक किशोरी से देर रात एक युवक ने सरेराह छेड़खानी की। किशोरी ने जब मामले की जानकारी परिजनों को दी तो लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद युवक के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने किसी तरह से मामले को सुलझाते हुए एहतियात के तौर पर उसका, जोगिया थाने की पुलिस और क्यूआरटी टीम को भी बुला लिया। पूरी रात पुलिस फोर्स मोहल्ले में तैनात रही। इसके बाद देर रात पीड़िता के घरवालों के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी इरशाद को बांसी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दिनेश चंद चौधरी, पुरानी नौगढ़ राधारमण यादव, आरक्षी धीरेंद्र यादव शामिल रहे।