फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मौसी के घर गई फंदे पर लटका युवक

Sun, 14 May 2017 11:13 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
लोइयाभार गांव में युवक की मौत के बाद विलाप करते घर वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी नाराज होकर मौसी के यहां चली गई तो युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना महुली क्षेत्र के लोइयाभार गांव की है। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 प्रधान हरीश नारायण और गांव के लोगों ने बताया कि अजीत (32) पुत्र स्वर्गीय मत्तल की शादी कलान निवासी दिवंगत वंशी की पुत्री माधुरी से करीब नौ साल पूर्व हुई थी। दोनों के एक सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। कुछ समय से अजीत शराब पीने का आदी हो गया था। इसके बाद वह नशे में अक्सर पत्नी लड़ाई-झगड़ा करता था। कभी-कभी पिटाई भी कर देता था। शनिवार दोपहर नशे में उसने पत्नी की पिटाई कर दी। नाराज होकर माधुरी मायके जाने लगी तो अजीत ने रास्ते से ही मनाकर उसे घर ले आया। शाम को घर से बाहर जाते समय भी उसने पत्नी को धमकाया दी। डर के मारे पत्नी झुडिया गांव निवासी अपनी मौसी के घर चली गई। रात जब घर पर पत्नी नहीं मिली तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह मां किसमती ने दरवाजा खुलवाने की    कोशिश की। 

कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसियों को बुलवाया। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अजीत का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। आत्महत्या की सूचना पर पत्नी भी घर पर पहुंच गई। मृतक की मां ने भी बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था और बेटे-बहू में अक्सर नोकझोंक होती थी। मां की लिखित सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की असल वजह पता चल पाएगी। वैसे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें