फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में चाट खाने को लेकर मारपीट

Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
शादी की प्रतीकात्मक छ‌व‌ि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात आई बारात में चाट खाने को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इससे दोनों पक्षों के बीच चली लाठी में दूल्हे के भाई समेत चार लोग घायल हो गए। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना पर जगदीशपुर पुलिस चौकी के सिपाही व दरोगा पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया।

गांववालों ने बताया कि द्वारपूजा के समय ही जलपान कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच चाट पहले लेने के लिए घराती पक्ष के दो युवकों और बराती पक्ष के एक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि घराती पक्ष के युवक बराती पक्ष के युवक को मारने पीटने लगे।
विज्ञापन


बीच बचाव करने पहुंचे दूल्हे के भाई को भी घराती पक्ष के लोगों ने नहीं बख्शा और उसे खींच कर खेत में लेकर चले गए। जहां जमकर पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। बाराती और घराती पक्ष के कुल चार लोग घायल हो गए। किसी 100 नंबर पर फोन किया तो करीब दो घंटे बाद जगदीशपुर चौकी के पुलिस कर्मी पहुंचे गए। इसके पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण दूल्हे के भाई से घराती पक्ष के लोगो से विवाद हुआ था। मारपीट होने की बात झूठ है। दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए हैं। तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई पक्ष तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें