फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने छीन ली परिवार की खुशियां

Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
आग से झोपड़ी जलकर राख। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
आग ने खेवसिया गांव में शनिवार को जमकर कहर बरपाया। इसमें नौ परिवारों का आशियाना जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार दाने- दाने को मोहताज हो गए। वहीं एक परिवार की खुशियां छीन गई।  पोती की जलने से जहां मौत हो गई, वहीं पोता जिंदगी- मौत के बीच जूझ रहा है। इतना ही नहीं झोपड़ी में रखे छोटे बेटे की शादी के जुटाए सामान भी राख हो गया।     
विज्ञापन

   गांव के अन्य पीड़ित परिवार के साथ 55 वर्षीय राम रतन की झोपड़ी के अलावा अलग रह रहे बड़े बेटे संदीप का आशियाना भी आग से जल गया। संदीप की तीन साल की बेटी जूही की झुलसने से जहां मौत हो गई, वहीं पांच साल का बेटा शिवम् जिला अस्पताल में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है। आठ जून को रामरतन के दूसरे बेटे हरिकेश की शादी तय है।

 झोपड़ी के साथ बेटे की शादी के जुटाए सामान भी जल गए। आग की लपटों ने सामान के साथ- साथ पीड़ित परिवार की उम्मीदों को भी जला दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। बेटी की मौत पर संदीप बेसुध थे। गांव के अग्रि पीड़ितों के रहने और खाने का कोई सामान घर में नही बचने से सभी चिंतित थे । पीड़ित परिजनों को यह चिंता सता रही थी कि अब वह नया आशियाना कैसे बनाएंगे और घर का चूल्हा कैसे जलेगा। सूचना पर सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान और बसपा नेता नीलमणि भी पहुंच गए। लोगों ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें