फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़

Tue, 27 Dec 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
कोचिंग जा रही छात्रा से मंगलवार को रास्ते में एक युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने पहले आरोपी युवक को पीटा फिर छात्रा के मामा ने लोगों के  सहयोग से कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल में पढ़ती है। मंगलवार सुबह छात्रा अकेले ही कोचिंग जा रही थी। छात्रा के गांव का ही रहने वाला एक युवक हाईवे के किनारे खेत की सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान छात्रा को अकेले देख कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़ पड़े और घेर कर आरोपी को पकड़ लिया। पहले भीड़ ने आरोपी की पिटाई की।

जानकारी पर छात्रा की मां, मामा और अन्य लोग पहुंचे और आरोपी युवक को कोतवाली ले गए। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि पीड़िता के मामा ने गांव के ही एक युवक गोविंद के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें