स्थानीय पुलिस ने जुएं व सट्टे के अवैध धंधे पर शिकंजा कसते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के दिशा निर्देश पर शराब की अवैध तस्करी तथा जुएं व सट्टा खाईवाली के साथ-साथ नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित न्यू पंजाब होटल पर दबिश दी। जहां उन्हें सट्टा खाईवाली करते हुए फूलसिंह को काबू किया। एसपी के विशेष दूत व पुलिस टीम ने एक नकली ग्राहक को 100 रुपये देकर कुछ नंबर लगवाए। जिससे ये साफ हो गया कि सट्टा खाईवाला व्यक्ति अपने कार्य में जुटा हुआ है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास 4620 रुपये की नकदी भी बरामद की।