फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने इकलौते बेटे मार डाला

Mon, 16 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 क्षेत्र के हरैया गांव में शनिवार की रात पिता ने अपने इकलौते बेटे की चाकू घोंप कर नृशंष हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बाप मौके से फरार हो गया। रविवार को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के साथ रक्त रंजित चाकू को कब्जे में लिया। एसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में लोगों से पूूछताछ की। घटना की वजह शराब पीने के बाद बाप- बेटे में किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 हरैया गांव निवासी 60 वर्षीय रामजीत पुत्र कांशी और उसका 25 वर्षीय इकलौता बेटा विनोद लकड़ी काट कर घर का खर्च चलाते थे। विनोद की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में थी। शनिवार की शाम को बाप- बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बेटे ने पिता की पिटाई कर दी थी। रात में विनोद पक्के मकान के बगल  पश्चिम तरफ स्थित झोपडी में सोने चला गया।
रविवार की सुबह गांव वालों ने खून से लथपथ चद्दर से ढकी हुई मृत हाल में विनोद के शव को विस्तर पर पड़ा देखा तो काफी भीड़ जुट गई। प्रधान प्रतिनिधि राम अधीन तिवारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ उत्तम सिंह और प्रभारी एसओ दद्दन सिंह मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने रक्त रंजित चाकू बरामद किया। युवक के पेट,गर्दन,और सीने में चाकू के छह-सात निशान देखे गए। जबकि रामजीत के विस्तर के नीचे से रेती भी मिला। प्रभारी एसओ ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि राम अधीन तिवारी ने सूचना दिया कि उसके गांव के दलित बस्ती में रामजीत और उसके बेटे विनोद के बीच पैसे के लेन- देन को लेकर शाम को झगड़ा हुआ था। रात में रामजीत अपने बेटे विनोद पर सोते समय चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गया। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना के आधार पर आरोपी पिता रामजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 हरैया गांव निवासी विनोद की हत्या की खबर पर मौके पर गए और लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि रामजीत और उसका बेटा विनोद शराब पीते थे और अक्सर दोनों में विवाद होता था। घटना की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। रात में ही सोते समय पिता ने बेटे की चाकू से घोंप कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें