कोतवाली क्षेत्र के थवईपार गांव में बकरी दरवाजे पर चले जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
थवईपार गांव निवासी साफिया बेगम पत्नी इंसान अली का आरोप है कि उसकी बकरी गांव के अली बहादुर के दरवाजे पर चली गई। उसी से नाराज होकर अली बहादुर के घर वाले गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लोगों ने उसे और उसके बेटे मोबीन को मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
जबकि दूसरे पक्ष के अली बहादुर का आरोप था कि मोबीन पक्ष के लोगों ने अनायास उसे और उसकी पत्नी, बेटे ,बिटिया को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों के घायल कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से एक- दूसरे पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वृद्ध साफिया बेगम को उल्टी देख कर पुलिस कर्मी तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।