फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़ कर पौने सात लाख का सोना चोरी

Sat, 14 Apr 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोलाबाजार में सोने की दुकान में चोरी के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के हनुमागढ़ी मंदिर के पीछे स्थित एक दुकान के शटर का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और करीब पौने सात लाख का सोने चुरा ले गए। शनिवार को पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल और स्वाट टीम प्रभारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरूकर दी।  

शहर के गोला बाजार में हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे सुरेश वर्मा का मकान है। सुरेश वर्मा के मकान के दूसरी मंजिल पर गांधीनगर निवासी विवेक वर्मा किराए पर कमरा लेकर सोने- चांदी के जेवरात के कारीगरी की काम करते है। 11 अप्रैल और सुरेश वर्मा और विवेक वर्मा किसी काम से दिल्ली गए थे।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों लोग वापस लौटे तो उन्हें विवेक वर्मा के दुकान के शटर का ताला टूटने की जानकारी हुई। विवेक वर्मा अपना खुद का कुछ सोना और कुछ चार- पांच व्यापारियों का सोना जेवरात बनाने के लिए रखे थे,जो चोरी हो गया। पीड़ित विवेक वर्मा ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 215 ग्राम सोना उठा ले गए है।
विज्ञापन


जिसकी कीमत करीब पौने सात लाख रुपये होगी। चोरी की घटना से आस-पास के व्यापारी भी दहशत में आए गए। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता बनार्जी लाल अग्रहरि ने चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश किए जाने की मांग पुलिस से उठाई। इधर कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने बड़ी बारीकी से घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें