फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में शांति के लिए सुरक्षा बलों ने किया मार्च

Fri, 25 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस कप्तान शैलेश पांडेय के नेतृत्व में एएसपी, सीओ मेहदावल, रैपिड एक्शन फोर्स व स्थानीय पुलिस ने रमजान के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। रमजान का पर्व अमन के माहौल में संपन्न कराने व शरारती तत्वों को सख्ती का संदेश देने के लिए बखिरा, अमरडोभा, लेडुआ-महुआ में रैपिड एक्शन फोर्स व स्थानीय सुरक्षा बलों ने मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस कप्तान शैलेश पांडेय ने किया।       
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व को शांति पूर्वक संपन्न करना पुलिस की जिम्मेदारी है। खलल डालने वाले ऐसे ही मौके की तलाश में रहते हैं, किंतु प्रशासन भी खुराफाती तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रमजान के दौरान पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। अमन व शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस आमजन से भी सहयोग ले रही है। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने पर आम शहरी की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल पुलिस को सूचित करे।

कहा कि आज का फ्लैग मार्च भी शांति बनाए रखने के लिए ही एक पहल है।  रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार यादव ने कहा कि जवान विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। दंगाइयों से निपटने में उन्हें महारत हासिल है। अशांति का माहौल बनाने वाले जवानों की निगाह से नही बच पाएंगे।   फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, इंस्पेक्टर रामसमुझ प्रभाकर, एसआई राममिलन यादव, एसके सिंह, अरुण कुमार पांडेय, मो. असलम शामिल रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें