फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते कर कार में बैठाया और रकम लूट ली

Mon, 24 Oct 2016 11:03 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोलाबाजार चौकी से कुछ दूर आगे सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार सवार बदमाशों ने रिटायर्ड प्रधानाध्यापक से नमस्ते कर जबरन कार में बैठा लिया। फिर मनियरा के पास ले जाकर उनसे पास मौजूद साठ हजार रुपये लूट लिए। हालांकि मनुहार करने पर बदमाशों ने एक हजार रुपये लौटा दिए। वारदात के बाद बदमाश बस्ती की ओर भाग निकले। वहीं जानकारी के बाद गोला बाजार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गंगा निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक रमापति प्रजापति सोमवार को घर बनवाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रकम निकालने आए थे। उन्होंने खाते से साठ हजार रुपये निकाले। इसके बाद वे पैदल ही बंजरिया की तरफ जा रहे थे। अभी वे गोला पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर पश्चिम बंजरिया मोड़ तक पहुंचे ही थे। उसी दौरान बिना नंबर की सफेद रंग की कार का चालक उन्हें नमस्ते किया। उसमें सवार अन्य तीन बदमाश जबरिया उन्हें खींचकर कार में बैठा लिया।

बदमाश पीड़ित को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा तक ले गए, जहां उनसे बैंक से निकाले गए रुपये लूट लिए। पीड़ित ने काफी मनुहार की तो बदमाशों ने 1000 रुपये उन्हें लौटा दिए। पीड़ित ने बताया कि कार में चालक को लेकर कुल चार बदमाश सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बस्ती की तरफ निकल गए। पीड़ित की सूचना पर सकते में आई पुलिस गोला चौकी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की। बाद में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें