हैंसर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने पड़ोस के दो युवकों पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते है। पड़ोस के रहने वाले युवकों का उसके घर आना-जाना था। पांच माह पहले पड़ोसी युवक उसे बस्ती लेकर गए और एक होटल में नशीली दवा खिलाने के बाद रेप किया और उसका वीडियो बना लिया।
उसके बाद दोनों युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गांव में दुष्कर्म करने लगे। गुरुवार की रात जब आरोपी ने फिर बलात्कार करने की कोशिश की तो उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिससे आरोपी भाग गए, लेकिन उन्होंने पहले बनाए गए रेप के वीडियो को वायरल कर दिया। यह वीडियो उसके पति के भी मोबाइल पर भेज दिया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।