तस्करों के पकड़े जाने की बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज धर्मसिंहवा के लोग बृहस्पतिवार को ‘पुलिस’ की भूमिका में नजर आए। लोगों ने भोर में धर्मसिंहवा तिराहे के पास घेेराबंदी करके ले जाए जा रहे 27 गोवंशीय पशुओं के साथ पांच तस्करों को पकड़ लिया। जबकि एक वाहन तस्कर लेकर फरार हो गए। इसी बीच तेजी से गुजर रही एक पिकअप को लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो वह चाय की दुकान में घुस गई। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।इससे गुस्साए लोगों ने पकड़े गए पांचों तस्करों की जमकर पिटा और पुलिस को सौंप दिया।
दरअसल, कुछ दिन पूर्व देररात तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से लदे वाहन की चपेट में आने से कई लोग बचे थे।
इसके बाद लोगों ने देररात प्रदर्शन किया था। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे कस्बे के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से धर्मसिंहवा तिराहे के पास सड़क के बीचोबीच ट्राली खड़ी करके तस्करों की गाड़ी पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। इसी बीच तेज गति से गुजरी गोवंशीय पशुओं से लदी तीन पिकअप गांव वालों के चंगुल में फंस गई। जबकि पीछे से आ रही चौथी पिकअप का चालक वाहन को बैक करके भाग निकला। तीनों गाड़ियों में गाय, बैल ठूंसकर लादे गए थे।
जिसे देख की लोग आक्रोशित हो गए और पकड़े गए पांच तस्करों की जमकर पिटाई की। सूचना पर धर्मसिंहवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ धर्मसिंहवा ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने पांच गो तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है। उन्होने बताया कि गो तस्कर पिकअप से पुलिस टीम और कुछ लोगों को कुचल कर मार देने की फिराक में आगे बढ़े। इसी बीच वाहन चाय विक्रेता फूलचंद की दुकान में घुस गया। तीन पिकअप गाड़ियों से कुल 27 गोवंशीय जीवित पशु मिले है।
पकड़े गए आरोपी इबादत पुत्र मुस्तफा निवासी घनेवा कोतवाली महराजगंज, कमाल पुत्र आमिर, जैश मोहम्मद पुत्र अनवर, मुर्तजा व हद्दीश पुत्रगण मद्दे खान निवासी थरौली बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर महराजगंज के खिलाफ हत्या के प्रयास व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।