फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक एजेंसी संचालक की मौत

Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बेलहर। नंदौर-रुधौली मार्ग पर बेलवासेंगर चौराहे पर पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार तड़के बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार एजेंसी संचालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में उनको जिला अस्पताल बस्ती ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के मनैतापुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामकिशोर गुप्ता बेलवासेंगर चौराहे पर बाइक की एजेंसी चलाते थे। रात में एजेंसी पर बने आवास पर सोते थे। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह छह बजे एजेंसी से साइकिल से चौराहे पर चाय पीने निकले थे। चाय पीने के बाद वापस एजेंसी पर जा रहे थे।

उसी दौरान रुधौली की तरफ से तेज गति से गुजरी बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आनन-फानन निजी साधन से रामकिशोर को जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस्ती जिला अस्पताल से शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। घटना से परिजन गमगीन थे। घर पर गांव वालों की भीड़ जुटी भी थी। एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें