फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल को निकले 11 वर्षिय किशोर का बांध में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं कक्षा के छात्र का शव बांध मिला
विज्ञापन

स्कूल के लिए गया था भनौता का अजय, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में घर से स्कूल के लिए गए ग्यारह वर्षीय किशोर का बांध में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। किशोर पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला अजय कुमार (11) पुत्र महिंद्र कुमार निवासी भनौता पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। बुधवार को हर रोज की तरह वह घर से स्कूल के लिए निकला। मगर इसके बाद शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब स्कूल जाकर उसकी तलाश की, तो वहां पर पता चला कि वह स्कूल भी नहीं पहुंचा है। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। उन्होंने सभी दोस्तों से उसके बारे में जानने की कोशिश की। मगर किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वीरवार को जब गांव के लोग उसकी तलाश के लिए एक बार फिर से रवाना हुए। इसी दौरान धरोटी के पास बांध में किशोर का शव देखा गया। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव को बांध से निकालकर चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोर की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं क्षेत्र के लोग भी सकते में हैं। पुलिस के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि 11 वर्षीय किशोर का शव बांध में मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। रिपोर्ट आने का इंतजार है। ड्ढसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें