फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल ! मम्मी की पिटाई कर रहे हैं पापा

विज्ञापन
पुलिस अंकल ! मम्मी की पिटाई कर रहे हैं पापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा(बस्ती)। महुली क्षेत्र के चौकी मुखलिसपुर में उस समय मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी चौक उठे जब छह साल की बच्ची हांफते हुए पहुंची और कहा कि पुलिस अंकल जल्दी चलिए उसके पिता नशे में मां की पिटाई कर रहे हैं। बच्ची दो किलोमीटर  पैदल चल कर आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने उसके पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया।       रविवार को मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच तिघरा गांव निवासी छह साल की बच्ची खुशबू को हांफते और रोते हुए देख मौके पर मौजूद लोग सन्न हो गए।  चौकी प्रभारी ने बच्ची को पानी पिलाने के बाद उससे दुलार के साथ उसके आने का कारण पूछा। खुशबू ने बताया कि वह अकेले ही दो किलोमीटर पैदल दौड़कर आई है। उसके पिता जगनारायण नशे में मां संगीता की पिटाई कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन मय फोर्स बच्ची को लेकर तिघरा गांव पहुंचे। पुलिस ने जगनारायण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो चौकी प्रभारी ने जगनारायय का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें