फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइवुड लदे ट्रक में आग लगी

Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
ट्रक में अाग लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के निकट शुक्रवार की सुबह प्लाइवुड लदे ट्रक के इंजन में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। 
विज्ञापन


गाजियाबाद से समस्तीपुर जा रहे प्लाइवुड लदा  ट्रक जैसे ही मगहर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के समीप पहुंचा ही था कि इंजन से धुआं निकलने लगा। जिसे देख ट्रक चालक ने गाड़ी रोक दी। वाहन से धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना अग्नि शमन को दी और आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

जब तक कि आग पर काबू पाया जाता ट्रक में आग की लपटें तेज हो गईं। किसी ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। कुछ ही देर बार मौके पर पहुंचे दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक पर लगे आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आग से ट्रक पर लदा अधिकांश प्लाइवुड जल गया। ट्रक ड्राइवर नितिन का कहना था कि ट्रक पर लगा आधे से ज्यादा प्लाइवुड जल गया है। इसके साथ ही ट्रक भी जल गया है। नुकसान किसने का हुआ यह तो कंपनी ही बता पाएगी। ट्रक ड्राइवर ने मामले की जानकारी अपने कंपनी के मालिक को दे दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें