फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी मुर्गी लदी पिकअप, चालक समेत तीन की मौत

Fri, 20 Apr 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के चमन गंज में बस्ती-नंदौर मार्ग पर पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरी पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर(संतकबीरनगर)। बस्ती-नंदौर मार्ग पर चमनगंज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की भोर में मुर्गी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे तीनों शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


चालक समेत तीनों युवक अमेठी जिले के निवासी थे। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकली निवासी पिकअप चालक 22 वर्षीय साहिद खान पुत्र आजिम खान मुर्गी लाद कर फैजाबाद की तरफ से महराजगंज जिले के नौतनवां जा रहा था।

पिकअप में 21 वर्षीय सइक पुत्र इंतजार  और 22 वर्षीय समीर पुत्र तसव्वर निवासी भीखनपुर भी थे। पिकअप बस्ती-नंदौर-मेंहदावल मार्ग पर चमनगंज पेट्रोल पंप से 100 मीटर आगे पहुंची थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप करीब 15 फीट गड्ढे में गिर कर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि जेसीबी से गाड़ी को बाहर निकालने में तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। ड्राइविंग लाइसेंस और फोन के आधार पर तीनों की की पहचान हुई। कुछ देर बाद उनके परिजन भी पहुंच गए। एसओ को परिजनों ने बताया कि साहिद चालक था। जबकि समीर क्लीनर था। घर वालों ने बताया कि समीर की पत्नी निशा सदमा नहीं बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

बेसुध निशा को अमेठी के जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। समीर का दो साल का बेटा है। समीर की पत्नी गर्भवती है। जबकि साहिद और सइक अविवाहित थे। घटना की वजह को लेकर जो कयास लगाया जा रहा है कि चालक को नींद आ गई होगी और पिकअप गड्ढे में गिर गई। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें