फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Sat, 31 Dec 2016 11:56 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर भडारी चौराहे के पास शनिवार को एक ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर बखिरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के साथ ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के सिंघोरवा गांव निवासी फूलचंद पाठक (55) कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। वह शनिवार को बाइक से काम पर जा रहे थे। मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर भडारी चौराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसी बीच मौका पाकर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। बाद में आस-पास के लोग जुट गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

पीड़ित पत्नी नंदनी का आरोप था कि ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सामने से उसके पति की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके पति की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि गरीब परिवार के मुखिया फूलचंद पेट्रोल पंप पर नौकरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाते थे।  हादसे में उनकी मौत हो जाने से गरीब परिवार बिखर गया। पति की मौत पर पत्नी नंदनी का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


बेटी और बेटे  अंकिता, निधि, तनु, श्यामू ,रामू सभी गमगीन थे। नाते- रिश्तेदार और गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें