फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री की नाक काट दी

Fri, 10 Feb 2017 12:02 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के गिठिनी में गुरुवार शाम को हैंडपंप लगाते समय हुए विवाद में मिस्त्री की नाक काट दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीबा होरिल गांव निवासी 55 वर्षीय भवनाथ पुत्र विश्वनाथ गुरुवार को गिठिनी निवासी तपसी के घर पर हैंडपंप लगा रहे थे। उसी समय गिठिनी निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। लोगों ने बताया कि बीच बचाव का प्रयास कर रहे भवनाथ पर उस युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे उसकी नाक कटकर जमीन पर गिर गई। घायल अवस्था में उसे लोग सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाद हालात गंभीर होने पर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल के फार्मासिस्ट जोखू प्रसाद ने बताया कि घायल नाक धारदार हथियार के हमले में कटी है। एसओ जेएन तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर जांच की जा  रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें