फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमलेश का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम

Sun, 24 Jun 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के मैनहवा निवासी मृतक विमलेश यादव के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर/ हैंसर। धनधटा-खलीलाबाद मार्ग पर गागरगाड़ गांव के पास बस और ट्रक में हुई टक्कर में घायल  मैनहवा गांव निवासी विमलेश यादव की मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की रात शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि विमलेश चार भाइयों में से दूसरे नंबर के थे। उनके बडे भाई बृजेश, मिथलेश, शैलेश और पत्नी धीसा यादव का रो-रो कर बुरा हाल था। मां मेवाती देवी भी बेटे की मौत पर गमगीन थी। मां ने रोते हुए बताया कि चौकी साथां क्षेत्र के ककरहिया के रहने वाले एक रिश्तेदार की मौत हुई थी और वही से अंतिम संस्कार के लिए बेटा गया था।

यदि घटना का पता होता तो बेटे को कभी नहीं जाने देती। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इधर, मेंहदावल थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव निवासी बृजेश कुमार यादव का कहना है कि शनिवार को उनके भाई विमलेश यादव बस में सवार होकर वाराणसी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


धनघटा के आगे गागरगाड़ गांव समीप सामने से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। जिससे उनके भाई विमलेश समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए विमलेश को गोरखपुर ले जाया जा रहा था कि रास्तेे में ही उनकी मौत हो गई।

अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुए हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें