फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा मार्ग पर रविवार की सुबह जमोहे टेढ़ी गुमटी ओवरब्रिज के निकट ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पॉकेट में मिले आधार कार्ड से सत्य नारायण (54) पुत्र सुक्खू निवासी ताजडीह जगतबेला थाना चिलुवाताल जिला गोरखपुर के रूप में पहचान हुई। मुंडेरवा पुलिस की सूचना पर गोरखपुर से परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मुंडेरवा थाने के जमोहे टेढ़ी गिमटी ओवरब्रिज गेट संख्या 192 से लगभग 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जनरल बोगी में सवार सत्य नारायण अनियंत्रित होकर सप्तक्रांति एक्सप्रेस से नीचे गिरे और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे की सृचना किसी युवक ने 100 नंबर पर दी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर सूचना परिवारीजनों को दी। शव को मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें