फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

408 पीस  चमड़ा बरामद

Thu, 14 Jul 2016 11:41 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के निकट चमड़ा से भरे पिकअप को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान गाड़ी सहित 408 पीस चमड़ा बरामद हुआ। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने केस दर्जकर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


 चौकी इंचार्ज करूणाकर पांडेय ने बताया कि उन्हें और स्वाट टीम के प्रभारी संतोष तिवारी को बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित चमड़ों को बाजार में बेचने के लिए उसे पिकअप से ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर  स्वाट टीम और मगहर पुलिस सक्रिय हुई। इसी बीच खलीलाबाद से गोरखपुर की जाती पिकअप दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया गया, चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी।

जिनका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम चालक मोहम्मद रियाज, अयाज तथा इमरान निवासी दुर्गजोत बताया। पिकअप में 408 पीस चमड़ा और गाड़ी से दो अदद चाकू भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें