उरई (जालौन)। शादी समारोह में द्वारचार के दौरान कुछ लोगाें ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली छज्जे से टकराने के कारण छर्रे लगने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान बंदूक आरोपियाें ने गायब कर दी। पुलिस बंदूक तलाश कर रही है। शहर कोतवाली के अजनारी रोड स्थित खुशी पैलेस में बुधवार को शादी थी। वर पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में द्वारचार के दौरान कुछ लोगाें ने हर्ष फायरिंग कर दी।
इससे गोली छज्जे में लगने से वहां पूड़ी बेल रही हसीना (28) पत्नी लोटन निवासी कांशीराम कालोनी उरई, विनोद (27) निवासी चाकी गोहन व रश्मि (21) पुत्री अखिलेश घायल हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियाें को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाली बंदूक की तलाश कर रही है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियाें के अगर असलहे होगें तो लाइसेंस निरस्त की संस्तुति की जाएगी। नहीं तो जिस असलहे से फायरिंग की गई होगी उसके लाइसेंस धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।