फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विकास जरूरी-लक्ष्मीकांत

Thu, 12 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सांथा ब्लॉक क्षेत्र के यादवपुर टोटहा मुसहरा स्थित रामनाथ  यादव सुभावती पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की  शिक्षा के साथ सामाजिक सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम इसका मूल्यांकन करने का सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक, गीत, नौटंकी, बाल विवाह, जातिवाद व सती प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति जागरूक करने का नाटक भी प्रस्तुत किया। प्रबंधक रामनाथ यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वारिस अली अंसारी, रामनयन यादव, राकेश चौधरी, सुरेश चंद्र यादव, राजराम यादव, रामरतन, त्रिवेनी, राजेश यादव, प्रेम चंद्र मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें