फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फैक्ट्री मजदूर की मौत

Sat, 13 Jan 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
औद्योगिक नगर में मृतक को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रस्सी की एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर साजिद की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि उसने खुदकुशी की है जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जौनपुर जिले के जाफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी मुख्तार अंसारी का पुत्र साजिद (30) खलीलाबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रस्सी की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रात में वह फैक्ट्री में ही रहता था। शनिवार की सुबह जब अन्य लोग काम पर पहुंचे तो साजिद का शव फैक्ट्री के टिनशेड के एंगल के सहारे फंदे से लटकता देखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फैक्ट्री मालिक गड़सरपार निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि साजिद छह दिन पहले ही घर से काम करने आया था। वह छह माह पहले भी अपने भाई के साथ यहां काम करने आया था लेकिन कुछ समय काम करने के बाद ही दोनों भाई घर लौट गए थे। नसीम के मुताबिक साजिद गुमसुम रहता था। इससे लगता है कि वह किन्हीं कारणों से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन


इसी वजह से रात में एकांत पाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मजदूर साजिद अविवाहित था। उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें