फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू ग्राउंड में दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेहरू ग्राउंड में दिनदहाड़े पौने दो लाख की लूट
- नकाबपोश तीन बदमाशों ने दुकान में घुस कर लोहा कारोबारी से की वारदात

- बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

अमर उजाला ब्यूूरो
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी की तमाम कवायदों के बावजूद औद्योगिक नगरी में सड़क पर होने वाले अपराध थम नहीं रहे हैं। शनिवार को तीन बाइक सवार बदमाशों ने नेहरू ग्राउंड में एक लोहा कारोबारी को दिन दहाड़े लूट लिया और आराम से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

नेहरू ग्राउंड ई ब्लॉक मंडी में लोहा कारोबारी सत्यनारायण की दुकान है। शनिवार दोपहर को खाने के बाद कर्मचारी काम कर रहे थे और सत्यनारायण कैश काउंटर पर बैठे थे। करीब तीन बजे अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक उनकी दुकान के सामने आकर रुके। तीनों ने मुुंह रुमाल आदि से छिपा रखे थे। सत्यनारायण कुछ समझ पाते कि तीनों तेजी से अंदर घुस आए, उनमें से एक ने हथियार के बल पर सत्यनारायण को काबू किया और दो अन्य ने कैश बॉक्स में रखी नकदी समेट ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों नकदी लेकर बाइक पर सवार हो फरार हो गए। सत्यनारायण ने शोर मचाया जब तक लोग इकट्ठा होकर मामला समझते बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सत्यनारायण के मुताबिक बदमाश कैश बॉक्स से करीब पौने दो लाख रुपये निकाल ले गए। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि बदमाश 1.70 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं उनकी शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है, पहचान होते ही जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें