धनघटा थाना क्षेत्र के शिवापार में जली झोपड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के शिवापार में शनिवार की सुबह पटाखे से निकली चिंगारी से नौ छप्पर जल कर राख हो गए। शिवापार में बारात आई थी। शनिवार को सुबह बारात की विदाई के दौरान कुछ लोग पटाखा फोड़ने लगे।
उसी दौरान पटाखे से निकली चिंगारी रामअजोर की छप्पर पर जा गिरी, जिससे छप्पर में आग लग गई। आग ने छोटेलाल, मोतीलाल, रामसहाय, रामचरन, राममिलन, मोलई, लालबिहारी, सिंधू के छप्पर को अपनी आगोश में ले लिया। आग से छप्पर समेत उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। मौके पर हल्का लेखपाल अतुल गुप्ता ने पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया।