फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 09 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
घेरे बंदी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र से डकैती के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश को रविवार को दुधारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश पर गोरखपुर की पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि एसओ दुधारा सतानंद पांडेय अपनी टीम के साथ रात्रि में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाघनगर चौकी पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज श्यामदेव को साथ लेकर वांछितो की गिरफ्तारी के लिए निकल गए।
पुलिस टीम के लोग मदाईन भरवलिया पुलिया के पास पहुंच कर आपस में बाचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। बाद में पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेेरेबंदी करके उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गुमनाम उर्फ छोटू पुत्र अली हुसैन बंजारा निवासी मदाईन थाना दुधारा के रूम में हुई। आगे बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुमनाम उर्फ छोटू दुधारा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी जनपद गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र से डकैती के एक मामले में वांछित है। गोरखपुर की पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। आगे बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर जिले में लूट ,हत्या के प्रयास,डकैती, आर्म्स एक्ट,गैगेस्टर एक्ट,चोरी ,नकबजनी के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। जिले के कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा,बस्ती के वाल्टरगंज, रूधौली, कोतवाली ,पैकवलिया और गोरखपुर के राजघाट में उसके खिलाफ केस दर्ज होने का रिकॉर्ड मिला है। अन्य जनपदों मेें उसके अपराध के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ईनामी हिस्ट्रीशीट बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5000 रूपये का ईनाम देने की घोषिणा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें