फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 डकैतों पर लगाया गया गैंगस्टर एक्ट 

Sun, 31 Jul 2016 11:55 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ख्‍ालीलाबाद कोतवाली पुलिस ने डकैत गैंग के पांच सदस्यों के खिलाफ रविवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। गिरोह ने 11 माह पूर्व गायत्रीपुर गौसपुर में दो घरों में डकैती डालने के दौरान एक युवक की हत्या कर दी थी। गैंग के पांच सदस्य तो जेल में निरुद्ध हैं, लेकिन एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस फरार आरोपी के घर की कुर्की भी कर चुकी है। 
विज्ञापन


कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि डकैतों के इस गैंग ने 13/14 सितंबर 2015 रात गायत्रीपुरम गौसपुर में एक अधिवक्ता और सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर के घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पीड़ितों की पिटाई भी की गई थी। इस दौरान सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर के घर में किराए पर रहने वाले एक युवक की हत्या भी कर दी थी। इसके बाद डकैतों के खिलाफ डकैती और हत्या का केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान इसी गैंग के जरिए घटना को अंजाम दिए जाने की बात प्रकाश में आई थी। सात नवंबर 2015 को गैंग के तीन सदस्य गयासुद्दीन उर्फ शहाबुद्दीन उर्फ नेता उर्फ रिपोर्टर पुत्र जमाल निवासी सेमरा राजा घुघली महराजगंज, कमालुद्दीन उर्फ कमरुद्दीन पुत्र नियाज बंजारा निवासी तरकुलवा उर्फ भटगवां थाना श्यामदेउरवा और मोहम्मद अरशद उर्फ अहमद उर्फ हगना निवासी अजमेरी सहगौरा इल्फातगंज थाना इब्राहिमपुर जनपद अंबेडकरनगर पकड़े गए थे। 

उसके बाद इस गैंग से जुडे घटना को अंजाम देने वाले तीन अन्य बदमाशों का नाम सामने आया था। उसके बाद श्यामदेउरवा महराजगंज का निवासी मौजम बंजारा पुत्र पुत्र घोघे बंजारा भी जेल भेजा गया था। जबकि गैंग का सदस्य खुर्शीद पुत्र अजीम निवासी चूडीफरोश मगहर सहजनवां थाने के एक मुकदमे में गोरखपुर कोर्ट में हाजिर हुआ था तो कोतवाली खलीलाबाद  पुलिस उसे वारंट पर लेकर आई थी। जबकि गैंग का सदस्य श्यामदेउरवा महराजगंज का रहने वाला जिलाजीत बंजारा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन


उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। गैंग के सदस्यों पर डकैती, हत्या ,हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज है। जांच में पाया गया है कि इनका एक सक्रिय गिरोह है जो आर्थिक ,भौतिक लाभ के लिए संगीन अपराध को अंजाम देता है। गैंग का सरगना गयासुद्दीन उर्फ शहाबुद्दीन उर्फ नेता उर्फ रिपोर्टर है। गैंग लीडर और उसके चार सदस्य कमालुद्दीन उर्फ कमरुद्दीन, मोहम्मद अरशद उर्फ अहमद,खुर्शीद और मौजम बंजारा पर गैंगेस्टर  एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। खुर्शीद को माफिया घोषित कराए जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें