फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता ने ग्राहक दंपति को पीटा

Wed, 29 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड पर बुधवार की शाम को एक फल विक्रेता ने ग्राहक दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। छह किलोग्राम आम की जगह पांच किलोग्राम तौलने पर ग्राहक दंपति ने एतराज किया तो फल विक्रेता ने आपा खो दिया। सरेशाम दंपति की पिटाई देख मौके पर काफी भीड़ जुट गई। फल मंडी रोड पर करीब आधे घंटे तक अफरा- तफरी का माहौल रहा। इस बीच पिटाई से बचने के लिए आम का ठेला छोड़ कर फल विक्रेता भाग खड़ा हुआ। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के कठईचा गांव निवासी दिनेश यादव अपनी पत्नी नीतू और मासूम बच्चे के साथ कानपुर से घर जा रहे थे। खलीलाबाद शहर में पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित आम खरीदने लगे। उन्होंने फल विक्रेता से छह किलोग्राम आम तौलने के लिए कहा लेकिन  फल विक्रेता ने पांच किलोग्राम आम तौल कर दिया। इसी बात को लेकर दंपति और फल विक्रेता के बीच कहासुनी हो गई। फल विक्रेता ने दिनेश यादव की पत्नी नीतू को मार पीट दिया। पत्नी की पिटाई देख कर बचाव में आए दिनेश को भी दुकानदार ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। फल बिक्रेता की दबंगई देख वहां मौजूद लोग दंपति के बचाव में आ गए। इस बीच सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ जमा हो गई। नाराज लोगों ने फल विक्रेता का ठेला पलट दिए और तोड़ने की कोशिश की। मौका पाकर फल विक्रेेता भाग गया। 
वहां मौजूद लोग इस बात की तस्दीक कर रहे थे कि कम फल तौल कर विक्रेताओं द्वारा अधिक पैसे लेना आम बात है। जब ग्राहक मना करते हैं तो वे मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। खबर पाकर  कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित दंपति ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दंपति द्वारा तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें