फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ हत्या का  केस दर्ज होगा

Fri, 22 Jul 2016 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीजेएम ने सुनवाई के बाद गोड़ही निवासी चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को ‌‌द‌िया ।गोड़ही निवासिनी दुर्गेंश पत्नी स्वर्गीय रमाकांत ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गांव के ही भोलू, मनोज, विनोद व दीपू पुत्र गण राम बुझारत ने उसके पति की मृत्यु के बाद से ही जमीन जायदाद पर कब्जा करने की नीयत रखते थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने 30 जनवरी 2015 को उसके लड़के सोनू कुमार उम्र 17 वर्ष को खाना खिलाने के बहाने घर से ले गए। आरोप था कि उन लोगों ने लड़के को जहर खिला दिया। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो इसकी सूचना मुझे दी। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। दो फरवरी को उसके लड़के सोनू की मौत हो गई। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। इस मामले में सुनवाई के बाद सीजेएम संजय कुमार गौड़ ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें