रेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
बहला फुसलाकर किशोरी को भगाने और उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। नौ माह पूर्व किशोरी को पुलिस ने बरामद कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर गोपालगंज जिले के बेलरूआ गांव निवासी रंजय शर्मा पिछले बीस जनवरी को भगा ले गया था। पुलिस ने इस मामले में रंजय के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो माह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया जबकि आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया। वहीं फरार चल रहे रंजय शर्मा को पुलिस ने चनुकी घाट से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसओ विनोद यादव ने बताया कि पन्द्रह माह से युवक वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।